डीग में पंचायन चुनाव और त्योहारों को लेकर पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है। पुलिस ने रविवार को गांवों और संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च किया। एसपी शरण गोपीनाथ के नेतृत्व में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। मार्च में एएसपी दिनेश यादव, एएसपी अखिलेश शर्मा, सीओ राजेश शर्मा, जिले के सभी थानाधिकारी और पुलिस जवान शामिल हुए। पुलिसकर्मियों ने जरूरत के मुताबिक पैदल और वाहनों से मार्च किया। उन्होंने लोगों को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव का भरोसा दिलाया। आचार संहिता का पालन करने की अपील एसपी शरण गोपीनाथ ने कहा कि डीग पुलिस तीसरे और चौथे चरण के पंचायत चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी प्रत्याशियों से आदर्श आचार संहिता का पालन करने की अपील की। मतदाताओं से बिना डर, दबाव या पक्षपात के अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने को कहा गया। एसपी ने बताया कि पुलिस अधिकारी और थानाधिकारी लगातार शाम को गश्त कर रहे हैं। वे गांवों में लोगों से बात कर रहे हैं और आचार संहिता के उल्लंघन पर नजर रख रहे हैं।