दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह बैलेंस बिगड़ने पर SUV करीब 20 फीट नीचे सर्विस रोड पर जा गिरी। हाईवे से नीचे गिरने के बाद कार दीवार से टकराकर रुक गई। टक्कर में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि, सीट बेल्ट के कारण कार में सवार दोनों युवक सुरक्षित बच गए। युवक दिल्ली से उज्जैन में महाकाल दर्शन के लिए रवाना हुए थे। हादसा कैथून थाना क्षेत्र में अरंडखेड़ा के पास का है। नींद की झपकी आने पर कार का बैलेंस बिगड़ा कैथून थानाधिकारी मनोज सिंह सिकरवार ने बताया कि सुबह करीब 6:30 बजे ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। कार में दिल्ली के द्वारका मोड विपिन एक्सटेंशन निवासी विक्रांत सिंह राजपूत और उसका चचेरा भाई मोहित कुमार राजपूत सवार थे। दोनों सोमवार रात दिल्ली से उज्जैन में महाकाल दर्शन के लिए रवाना हुए थे। कार चला रहे मोहित ने बताया कि वह फार्मा कंपनी में काम करता है। रास्ते में अचानक उसे नींद की झपकी आ गई। इस दौरान कार का बैलेंस बिगड़ गया। आंख खुलने पर उसने तुरंत ब्रेक लगाकर रफ्तार कम करने की कोशिश की लेकिन SUV हाईवे से नीचे जा गिरी और दीवार से टकरा गई। एनएचएआई की टीम और पुलिस ने क्षतिग्रस्त गाड़ी सर्विस सेंटर भिजवाई और वापस दिल्ली लौट गए। हादसे में दोनों भाइयों को कोई चोट नहीं आई। मौके पर एनएचएआई की टीम और पुलिस ने स्थिति संभाली। इसके बाद दोनों ने क्षतिग्रस्त गाड़ी सर्विस सेंटर भिजवाई और वापस दिल्ली लौट गए।