दिल्ली के मयूर विहार फेज-2 स्थित एक स्कूल में 9 साल की बच्ची की क्लासरूम में मौत हो गई। तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली बच्ची अचानक क्लासरूम के फर्श पर गिर गई थी। स्कूल का स्टाफ ने उसे तुरंत पास के अस्पताल पहुंचाया। बाद में उसे निर्माण विहार के मलिक हॉस्पिटल में रेफर कर दिया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जांच में डॉक्टर्स ने कार्डिएक अरेस्ट से मौत होने की आशंका जताई है। हालांकि, मौत की असली वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगी।