दिल्ली SIR के बाद जिन लोगों के नाम वोटर लिस्ट से कटे हैं, उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई है। उनका कहना है कि चुनाव आयोग ने उनसे फॉर्म–6 भरने को कहा है। इस फॉर्म के जरिए मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन किया जाता है। सुनवाई के दौरान CJI ने कहा कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि सुप्रीम कोर्ट इस मामले की सुनवाई कर रहा है। खबर लगातार अपडेट हो रही है…