राजसमंद| ग्राम पंचायत सांगठ कला के सरपंच चुनाव में बागोटा निवासी धापू बाई सालवी ने 581 वोटों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की। चार प्रत्याशियों के बीच हुए मुकाबले में धापू बाई को बागोटा के खरवड़ों की भागल, बीड़ों की भागल, गुर्जरों की भागल, चौहानों की भागल, बंशावलियों का गुड़ा और सांगठ कला से व्यापक समर्थन मिला। चुनाव में संतोषी बाई सालवी, भावना सालवी, भंवरी बाई सालवी और धापू बाई सालवी मैदान में थीं। वहीं, शनिवार को हुए उपसरपंच चुनाव में बंशावलियों का गुड़ा निवासी लहरसिंह निर्वाचित हुए। पंचायत के वार्डपंच चुनाव में वार्ड 4 से पारस कुंवर, वार्ड 5 से सीता बाई, वार्ड 6 से लहरसिंह और वार्ड 7 से नानसिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए। वहीं वार्ड 1 से निर्मला कुंवर, वार्ड 2 से पूरण सिंह, वार्ड 3 से शैतानसिंह राठौड़, वार्ड 8 से भंवरलाल और वार्ड 9 से नीमा कुंवर ने चुनाव जीतकर वार्डपंच पद हासिल किया।