धौलपुर में श्याम कॉम्प्लेक्स में अग्रवाल महिला मंडल की नई कार्यकारिणी चुनी गई। अग्रवाल समाज शहर धौलपुर के तत्वावधान में हुए चुनाव में डॉ. सीमा गर्ग को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। चुनाव अधिकारी मास्टर नेमीचंद अग्रवाल ने चुनाव की निगरानी की। नई कार्यकारिणी में पुष्पा गोयल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संध्या गोयल और डॉली गोयल उपाध्यक्ष, पूनम गोयल मंत्री, सपना गर्ग सहमंत्री और सुधा अग्रवाल कोषाध्यक्ष बनीं। बबिता अग्रवाल को संगठन मंत्री, सरिता बंसल को प्रचार मंत्री, पूनम सिंघल को निरीक्षक, भूमिका गोयल को सलाहकार मंत्री और सपना गोयल को सांस्कृतिक मंत्री बनाया गया। शिल्पी अग्रवाल, प्रतिभा अग्रवाल, संध्या अग्रवाल, नीतू अग्रवाल, गुंजन सिंघल और पूनम गोयल को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया। नई कार्यकारिणी का स्वागत समारोह में सरोज गर्ग, मीरा देवी, अनुराधा गोयल, संगीता गोयल, मधु, ज्योति गोयल, रेनू गोयल, शिल्पी अग्रवाल, राधा गोयल, साधना गर्ग, वीना अग्रवाल, कोमल गोयल, प्रतिभा अग्रवाल, खुशबू गोयल, संयोगिता मोदी, मेघा अग्रवाल, गुंजन सिंघल, संध्या बंसल, अंजू गोयल, वंदना गोयल, रीना मित्तल और मंजू गोयल मौजूद रहीं। समाज के पुरुष और युवा इकाई के पदाधिकारी भी शामिल हुए। मौजूद लोगों ने नई कार्यकारिणी का स्वागत किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि टीम समाज की एकता, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देगी।