धौलपुर की गुर्जर कॉलोनी में चोरों ने किराए के मकान के ताले तोड़कर 2.50 लाख रुपए नकद और सोने-चांदी के जेवर चुरा लिए। महिला पंचायत समिति और जिला परिषद चुनाव में मतदान करने गांव गई थी। उसने कोतवाली थाने में रिपोर्ट देकर चोरों के खिलाफ कार्रवाई और सामान लौटाने की मांग की है। रिपोर्ट के मुताबिक, महिला अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए धौलपुर में मित्तल कॉलोनी के पास जीटी रोड स्थित गुर्जर कॉलोनी में नीरज मित्तल के मकान में किराए पर रहती है। उसका पति सेना में नौकरी करता है। महिला 3 नवंबर को दोपहर में पंचायत समिति और जिला परिषद चुनाव में मतदान करने अपने गांव गई थी। मतदान के बाद वह गांव में ही रुक गई। इसी दौरान चोरों ने मकान के ताले तोड़कर चोरी की।