धौलपुर में बिजली विभाग मरम्मत के लिए 4 नवंबर को अलग-अलग इलाकों में बिजली बंद रखेगा। हाउसिंग बोर्ड सब-स्टेशन से जुड़े इलाकों में सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक बिजली नहीं रहेगी। जयपुर डिस्कॉम दीपावली से पहले बिजली तंत्र की मरम्मत और रखरखाव करेगा। हाउसिंग बोर्ड सब-स्टेशन से निकलने वाले 11 केवी पुलिस लाइन, जिला परिषद और छावनी फीडर बंद रहेंगे। सरानीखेड़ा सब-स्टेशन पर भी 4 नवंबर को मरम्मत का काम होगा। कनिष्ठ अभियंता एचटीएम ग्रामीण के मुताबिक, 11 केवी सरानीखेड़ा, बसईसामंता, चैनापुरा, विश्नौदा और सरेखी का पुरा फीडर से जुड़े इलाकों में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी। छावनी, जिला परिषद, पुलिस लाइन, दारा सिंह नगर, महेंद्र एप्स, मयूरी नगर, रुघ और प्रेरणा नगर समेत संबंधित इलाकों में बिजली बंद रहेगी। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से कहा है कि वे तय समय को ध्यान में रखकर जरूरी काम पहले निपटा लें और बिजली पर निर्भर कामों के लिए वैकल्पिक इंतजाम करें। विभाग के मुताबिक, दीपावली से पहले मरम्मत का उद्देश्य त्योहार के दौरान बिजली सप्लाई जारी रखना है।