भारत तिब्बत संघ के तत्वावधान में धौलपुर में तिब्बती रिफ्यूजी ल्हासा मार्केट का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम भारत तिब्बत संघ के संरक्षक महंत हनुमान दास जी के सान्निध्य में आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि सीओ सिटी प्रदीप नेहरा ने तिब्बती व्यापारियों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए बिना किसी डर के व्यापार करने का आह्वान किया। वहीं, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघचालक रामख्तियार सिंह ने भारत-तिब्बत के मैत्रीपूर्ण संबंधों और कैलाश मानसरोवर की मुक्ति के संकल्प पर विचार रखे। दीप प्रज्वलन के साथ समारोह की शुरुआत समारोह की शुरुआत मां भारती और परम पावन दलाई लामा के चित्र के सामने दीप प्रज्वलित कर और माल्यार्पण के साथ हुई। कार्यक्रम में भारत तिब्बत संघ के पदाधिकारी, स्थानीय गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में तिब्बती व्यापारी मौजूद रहे। व्यापारियों को सुरक्षा का भरोसा मुख्य अतिथि सीओ सिटी प्रदीप नेहरा ने तिब्बती व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे धौलपुर में बिना किसी डर के अपना व्यापार करें। किसी भी तरह की परेशानी होने पर वे सीधे उनसे संपर्क कर सकते हैं। पुलिस प्रशासन उनकी सुरक्षा और सहयोग के लिए हमेशा तैयार रहेगा। भारत-तिब्बत के मैत्रीपूर्ण संबंधों पर चर्चा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघचालक रामख्तियार सिंह ने भारत और तिब्बत के मैत्रीपूर्ण संबंधों पर विचार रखे। उन्होंने कैलाश मानसरोवर की मुक्ति का संकल्प भी दिलाया। कार्यक्रम में प्रिंस हुंडावाल और डॉ. वी.डी. व्यास ने भी अपने विचार व्यक्त किए। पारंपरिक नृत्य से तिब्बती संस्कृति की झलक समारोह में तिब्बती कलाकारों ने पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत कर अपनी संस्कृति की सुंदर झलक दिखाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता यदुनाथ शर्मा ने की। तेन्जिंग डोलमा ने अतिथियों और कार्यक्रम में शामिल लोगों का आभार जताया।