धौलपुर में नगर परिषद ने स्वच्छ भारत मिशन शहरी 2.0 के तहत वार्ड नंबर 30 के महर्षि विद्या मंदिर में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम किया। स्वायत्त शासन विभाग की आईईसी टीम ने भी इसमें सहयोग किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों और अन्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। नगर परिषद प्रतिनिधि प्रकाश श्रीवास्तव ने कचरे को अलग-अलग रखने की जानकारी दी। उन्होंने गीले और सूखे कचरे को अलग रखने और तय कचरा संग्रहण व्यवस्था का इस्तेमाल करने के लिए कहा। स्वच्छता की शपथ भी दिलाई वार्ड पार्षद आनंद मिश्रा ने विद्यार्थियों और मौजूद लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि सफाई सिर्फ सफाई कर्मचारियों की जिम्मेदारी नहीं है, हर नागरिक का भी कर्तव्य है। कार्यक्रम के दौरान वार्ड में झाड़ू लगाकर लोगों को जागरूक किया गया और हरित दीपावली का संदेश दिया गया।