धौलपुर में शनिवार शाम राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। गुजरात के एकता नगर में हुई परेड का जिले के सभी पुलिस थानों और नगर परिषद ऑडिटोरियम में सीधा प्रसारण किया गया। प्रसारण शाम 5:30 बजे शुरू हुआ। नगर परिषद ऑडिटोरियम में जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी, पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिकाऊ प्रकोष्ठ हवा सिंह और वृत्ताधिकारी प्रदीप नेहरा मौजूद रहे। पुलिस अधिकारी और जवान भी कार्यक्रम में शामिल हुए। सीएलजी सदस्य, यूथ सीएलजी सदस्य, पुलिस मित्र, सुरक्षा सखियां और आमजन ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। लोगों ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और संप्रभुता बनाए रखने की शपथ ली। धौलपुर पुलिस की ओर से हुए कार्यक्रम में पुलिस और आमजन के बीच समन्वय और विश्वास बढ़ाने का संदेश दिया गया। अधिकारियों ने राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प दिलाया।