धौलपुर जिले की 126 ग्राम पंचायतों में पंचायत चुनाव के तीसरे चरण का मतदान मंगलवार सुबह 7 बजे शुरू हुआ, जो शाम 6 बजे तक चला। जिले में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए 66.85% वोटिंग हुई। मतदाताओं ने ईवीएम से जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए वोट डाले। सुबह से मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ रही। कई केंद्रों पर महिलाएं मिनी ट्रक में सवार होकर पहुंची। वहीं, लुहारी में EVM खराब होने से वोटिंग 30 मिनट लेट शुरू हुई। मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी, जिससे मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो गया। ग्रामीण इलाकों में चुनाव को लेकर उत्साह नजर आया।