धौलपुर जिले की बाड़ी, धौलपुर और सैंपऊ पंचायत समितियों की ग्राम पंचायतों में तीसरे चरण के पंच और सरपंच चुनाव के लिए कल मतदान होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीनिधि बीटी ने बताया कि अभ्यर्थी आज सुबह 8 से 11 बजे तक नामांकन पत्र जमा कर सकेंगे। सुबह 11:30 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। अभ्यर्थी दोपहर 2 बजे तक नाम वापस ले सकेंगे। इसके बाद चुनाव चिह्न बांटे जाएंगे और चुनाव मैदान में बचे अभ्यर्थियों की सूची जारी होगी। पंच और सरपंच पदों के लिए 5 नवंबर को मतदान और मतगणना होगी।