धौलपुर, बाड़ी और सैंपऊ पंचायत समितियों में 5 नवंबर को सरपंच और वार्ड पंच के चुनाव होंगे। चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कराने के लिए धौलपुर पुलिस ने ग्रामीण इलाकों में सुरक्षा बढ़ाई है। पुलिस टीमों ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों के गांवों में पैदल फ्लैग मार्च और गश्त की। पुलिसकर्मियों ने मतदाताओं से बिना डर, दबाव या लालच के मतदान करने की अपील की और सुरक्षा का भरोसा दिलाया। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन में यह अभियान चल रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एडीएफ बाड़ी श्रवण कुमार झोरड़ इसकी निगरानी कर रहे हैं। पुलिस अधिकारी और जवान ग्रामीण इलाकों में लोगों से बातचीत कर रहे हैं। संवेदनशील इलाकों और मतदान केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।