धौलपुर जिले की तीन पंचायत समितियों की तीन ग्राम पंचायतों में सरपंच निर्विरोध चुने गए हैं। खेड़ा से रजनी देवी, नगर से जंडेल सिंह गुर्जर और धौलपुर पंचायत समिति की नैनोखर ग्राम पंचायत से नर्मदा कुशवाहा निर्वाचित हुई हैं। शेष 123 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए गुरुवार को मतदान होगा। नैनोखर ग्राम पंचायत में बुधवार को निर्वाचन आयोग की टीम ने पंचायत मुख्यालय पर नामांकन प्रक्रिया पूरी कराई। रिटर्निंग अधिकारी के सामने ग्रामीणों की सहमति से नर्मदा देवी कल्ला कुशवाहा ने एकमात्र नामांकन पत्र जमा किया। नामांकन पत्रों की तय समय में जांच की गई और उनका नामांकन वैध पाया गया। किसी अन्य प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया, इसलिए रिटर्निंग अधिकारी ने नर्मदा कुशवाहा को नैनोखर का निर्विरोध सरपंच घोषित किया।