धौलपुर में पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कराने के लिए पुलिस ने सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने मतदाताओं और चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों से आचार संहिता और चुनाव नियमों का पालन करने की अपील की। धौलपुर, बाड़ी और सैंपऊ पंचायत समितियों में 3 और 5 नवंबर 2026 को जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए मतदान होगा। एसपी ने कहा कि पुलिस चुनाव के लिए मुस्तैद है। उन्होंने मतदाताओं से कहा कि वे प्रलोभन, दबाव और अफवाहों में न आएं और निर्भीक होकर वोट डालें। सांगवान ने उम्मीदवारों से चुनाव नियमों का पालन करने और शांति व कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि हर मतदाता की भागीदारी जरूरी है और शांतिपूर्ण माहौल में मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी जिम्मेदारी निभाएं।