धौलपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र के सरानी खेड़ा गांव के चेना का पूरा में बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट से बाजरे की कड़ब में आग लग गई। इससे किसान को नुकसान हुआ। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश की। चेना का पूरा निवासी किसान बंटू ने बाजरे की फसल काटने के बाद पशुओं के चारे के लिए कड़ब जमा की थी। बिजली के तारों से निकली चिंगारी करव पर गिरी और सूखे बाजरे में आग लग गई। आग तेजी से फैल गई। सूचना मिलने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। आग से बंटू को आर्थिक नुकसान हुआ। पशुओं के चारे का संकट बना घटना के बाद बंटू के सामने पशुओं के चारे की व्यवस्था का संकट है। ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग के अधिकारियों से नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा कि बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट से किसानों को नुकसान हो रहा है। उन्होंने बिजली विभाग से इलाके की लाइनों की जांच और जरूरी सुधार करने की मांग की, ताकि ऐसी घटनाएं रोकी जा सकें।