डीडवाना में जिला कलेक्टर कार्यालय के पास रविवार को सीमेंट से भरा ट्रॉला सड़क किनारे पलट गया। हादसे के समय आसपास कोई राहगीर या दूसरा वाहन नहीं था। ट्रॉला ड्राइवर को गंभीर चोट नहीं आई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रॉला तेज रफ्तार से जा रहा था। इसी दौरान ड्राइवर ने वाहन पर से संतुलन खो दिया और ट्रॉला पलट गया। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने स्थिति का जायजा लिया और सड़क से ट्रॉला हटाने का काम शुरू किया।