डीडवाना के पास ग्राम सेवा में चल रहे 108 कुंडीय रुद्र महायज्ञ की पूर्णाहुति बुधवार को होगी। आयोजन संत सीतारामदास महाराज बल्डा धाम के सानिध्य में हो रहा है। महायज्ञ में वैदिक मंत्रों के साथ धार्मिक अनुष्ठान किए जा रहे हैं। हर दिन 108 यजमान यज्ञ कुंडों में आहुतियां देकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और विश्व शांति की कामना कर रहे हैं। आयोजकों के मुताबिक पूर्णाहुति सुबह 11:15 बजे पाबूजी महाराज मंदिर के पास ग्राम सेवा में होगी। यह जगह नाथूसर रोड पर है। इसके बाद भंडारा और प्रसादी का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि डीडवाना और आसपास के गांवों से श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। आयोजन समिति पूर्णाहुति की तैयारियां कर रही है। समिति ने श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर यज्ञ में आहुति देने और प्रसादी ग्रहण करने की अपील की है।