डीडवाना-कुचामन जिले की 130 ग्राम पंचायतों में तीसरे चरण के तहत 5 नवंबर को मतदान होगा। इसमें इटावा-बामनियां, मकराना, नावां, परबतसर और पीलवा पंचायत समितियों की ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए वोट डाले जाएंगे। संभावित प्रत्याशियों ने चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। गांवों में भी चुनाव को लेकर चर्चा हो रही है। दैनिक भास्कर डिजिटल की टीम ने गांवों में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों से बात की। इसके बाद चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे संभावित दावेदारों के नाम जुटाए। देखें सरपंच पद के संभावित दावेदारों की लिस्ट...