डीडवाना-कुचामन जिले की 4 पंचायत समितियों में पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए 3 दिन में 193 उम्मीदवारों ने 205 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। पंचायती राज चुनाव के चौथे चरण के लिए आज नामांकन का आखिरी दिन है। जिला निर्वाचन अधिकारी अवधेश मीना ने बताया कि लाडनूं पंचायत समिति में 54 उम्मीदवारों ने 61 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। कुचामन सिटी में 69 उम्मीदवारों ने 73 नामांकन पत्र जमा किए हैं। डीडवाना पंचायत समिति में 45 उम्मीदवारों ने 46 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। मौलासर में 25 उम्मीदवारों ने 25 नामांकन पत्र जमा किए हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, उम्मीदवार बुधवार को दोपहर 3 बजे तक नामांकन जमा कर सकते हैं। 5 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी।