डीडवाना की मालियान सब्जी मंडी में 5 दुकानों के UPI QR कोड से छेड़छाड़ का मामला सामने आया। शुरुआती जांच में बड़ी साइबर ठगी या बड़े वित्तीय नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस के मुताबिक, एक दुकानदार को 50 रुपए का नुकसान हुआ। जानकारी मिलने पर डीडवाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दुकानदारों की मदद से संदिग्ध QR कोड हटवाए गए। दुकानों पर लगे असली QR कोड की जगह संदिग्ध कोड लगाए गए थे। पुलिस आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज देख रही है। आरोपियों की पहचान के लिए तकनीकी जानकारी भी जुटाई जा रही है। मामले की जांच जारी है।