डीडवाना में पंचायतीराज चुनाव के तीसरे चरण को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कराने के लिए जिला पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। एसपी डॉ. प्यारे लाल शिवरान ने पुलिस लाइन में अधिकारियों और जवानों की बैठक लेकर चुनाव ड्यूटी की जानकारी दी। ब्रीफिंग में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, वृताधिकारी, सुपरवाइजरी और सहायक सुपरवाइजरी अधिकारी, मोबाइल पार्टी प्रभारी समेत पुलिस अधिकारी और जवान मौजूद रहे। एसपी ने मोबाइल पार्टियों और चुनाव ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को उनकी जिम्मेदारियां बताकर रवाना किया। एसपी ने पुलिसकर्मियों को निष्पक्षता, सतर्कता और अनुशासन के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी राजनीतिक दल या प्रत्याशी के पक्ष में व्यवहार न किया जाए। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों के साथ चुनावी विवाद वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर निगरानी की जाएगी।