पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के चौथे चरण में डीडवाना पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए नामांकन जारी हैं। चौथे दिन अलग-अलग वार्डों से कुल 15 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। इनमें राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी, भारतीय जनता पार्टी, इंडियन नेशनल कांग्रेस और निर्दलीय उम्मीदवार शामिल हैं। निर्वाचन विभाग के अनुसार, वार्ड नंबर 2 से राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के शिवराज नोजल और वार्ड नंबर 3 से भारतीय जनता पार्टी की चम्पा देवी ने नामांकन भरा। वार्ड नंबर 5 से कांग्रेस की रहमत बानो और निर्दलीय हिना कौशल शेरानी ने पर्चे दाखिल किए। वार्ड नंबर 6 से निर्दलीय उर्मिला, वार्ड नंबर 15 से राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के अब्दुल समद, वार्ड नंबर 17 से निर्दलीय बजरंग और वार्ड नंबर 19 से निर्दलीय विमला देवी ने नामांकन भरा। वार्ड नंबर 20 से राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की शाहीन बानो और भाजपा की बसु ने पर्चे दाखिल किए। वार्ड नंबर 22 से निर्दलीय आसुसिंह, वार्ड नंबर 24 से भाजपा की सन्तोष और वार्ड नंबर 25 से निर्दलीय पतासी देवी ने भी नामांकन भरा। वार्ड नंबर 26 से राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के नरेन्द्र कुमार मंडा और निर्दलीय शेराराम ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान रिटर्निंग अधिकारी (पंचायत समिति), उपखंड अधिकारी और उपखंड मजिस्ट्रेट डीडवाना राजवीर सिंह यादव के कार्यालय में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, उम्मीदवार और उनके समर्थक आते-जाते रहे।