अजमेर शहर के अलग-अलग इलाकों से लोगों ने सफाई, पानी और बिजली से जुड़ी समस्याएं सामने रखी हैं। कहीं कचरा गाड़ी से ही कॉलोनी में कचरा फेंके जाने से ढेर जमा हो रहा है तो कहीं टूटी पानी की लाइन से सड़क पर पानी बह रहा है। वहीं, नियमित सफाई और कचरा उठाने से जुड़ी समस्याओं का समाधान होने से लोगों को राहत मिली है। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली... ईश्वर टहल्यानी बने आज के 'पब्लिक के स्टार' आदर्श नगर से मयंक श्रीवास्तव ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि वार्ड नंबर 38 में नियमित रूप से सफाई नहीं हो रही है। इसके कारण क्षेत्र में जगह-जगह गंदगी फैली हुई थी। समस्या सामने आने के बाद वार्ड पार्षद ईश्वर टहल्यानी ने पहल कर इसका समाधान करवाया। इससे क्षेत्र के लोगों को राहत मिली। डिग्गी बाजार में नियमित कचरा उठाने की समस्या हुई दूर डिग्गी बाजार से हुसैन बानो ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि क्षेत्र में नियमित रूप से कचरा नहीं उठाया जा रहा है। इसके कारण आसपास कचरा जमा हो रहा था और लोगों को परेशानी हो रही थी। समस्या सामने आने के बाद संबंधित विभाग ने इसका समाधान करवा दिया। अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान की जरूरत है... श्रीनगर रोड पर कचरा गाड़ी से ही फेंका जा रहा कचरा मायो कॉलेज के पास श्रीनगर रोड से महेश चौधरी ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनकी कॉलोनी में कचरा गाड़ी वाले कचरा उठाने के बजाय वहीं फेंक जाते हैं। इससे वहां कचरे का ढेर जमा हो गया है और आसपास गंदगी फैल रही है। उन्होंने संबंधित विभाग से कचरे का उचित निस्तारण करवाने की मांग की है। बिहारी गंज में टूटी पानी की लाइन से सड़क पर बह रहा पानी बिहारी गंज से मदन सिंह ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में सीसी रोड के नीचे पानी की लाइन टूटी हुई है। इसके कारण सड़क पर लगातार पानी बह रहा है। इससे पानी की बर्बादी हो रही है और लोगों को आवागमन में भी परेशानी हो रही है। उन्होंने संबंधित विभाग से लाइन ठीक करवाने की मांग की है। मदार में टूटने की हालत में बिजली का पोल, हादसे का खतरा मदार से दीपक कुमार ने समस्या पोस्ट कर बताया कि वार्ड नंबर 54 में बिजली का पोल टूटने की हालत में है। इससे कभी भी हादसा होने का खतरा बना हुआ है। उन्होंने संबंधित विभाग से पोल को जल्द ठीक करवाने या बदलवाने की मांग की है। विनायक विहार में नाला ब्लॉक, लंबे समय से नहीं हुई सफाई दयानंद कॉलोनी स्थित विनायक विहार से गौरव जैन ने समस्या पोस्ट कर बताया कि क्षेत्र के नाले में काफी समय से गंदगी जमा है। नाला ब्लॉक होने के बावजूद इसकी सफाई नहीं हो रही है। इससे पानी की निकासी प्रभावित हो रही है और आसपास गंदगी फैल रही है। उन्होंने संबंधित विभाग से नाले की सफाई करवाने की मांग की है। ‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1. सुभाष नगर में 3 साल बाद मिली जलभराव से राहत:प्रगति नगर में टूटी सड़कों की समस्या हुई हल 2.सिसोदिया कॉलोनी में धंसा सीवर हुआ ठीक:चौरसियावास में गंदी नालियों की समस्या से मिली राहत 3. भजन गंज में 3 साल से खुला चैम्बर हुआ ठीक:बालाजी नगर में नालियों की हुई नियमित सफाई, रमेश चौधरी बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 4. भगवानगंज में सात दिन से बंद स्ट्रीट लाइट हुई चालू:रामगंज में पेयजल की समस्या से मिली राहत 5.उप–अधीक्षक डॉ. अमित यादव बने 'स्टार ऑफिसर':पंचोली चौराहे पर खाली प्लॉट की हुई सफाई 6.‘भास्कर समाधान’ बना प्रभावी जनमंच:3 महीने से टूटे ओपन जिम उपकरण, 2 महीने से सीवरेज जाम, घरों में आ रही गंदगी 7.जेईएन शाहीन बानो बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में सड़क, सफाई, पानी और आवारा पशुओं से जुड़ी समस्याएं सामने आईं 8.एक्सईएन किरण कंवर बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':एकता नगर और लोंगिया मोहल्ले में लंबे समय से बंद स्ट्रीट लाइट हुई चालू 9. जेईएन बीना बिड़ला बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':चार दिन से बंद थी स्ट्रीट लाइट, समस्या का हुआ समाधान 10.एईएन कन्हैयालाल जांगिड़ बने आज के 'स्टार ऑफिसर':सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट और पेयजल जैसी रोजमर्रा से जुड़ी समस्याओं पर प्रशासन सक्रिय