झालावाड़| प्रदेश के पांचों बिजली निगमों में विभिन्न संवर्गों के 2005 पदों पर सीधी भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। जेईएन के 869 पदों के लिए परीक्षा 29 और 30 नवंबर को होगी। वहीं, कनिष्ठ सहायक/वाणिज्यिक सहायक-द्वितीय के 765 पदों पर ऑनलाइन परीक्षा 4 दिसंबर से 1 जनवरी के बीच होगी। कनिष्ठ लेखाकार के 371 पदों के लिए 13 व 15 जनवरी को परीक्षा होगी।