भास्कर न्यूज | भीलवाड़ा राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) के प्रदेश पदाधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को मुख्य संरक्षक एवं प्रशासनिक अध्यक्ष सियाराम शर्मा के नेतृत्व में कोटा में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर से उनके निवास पर मुलाकात की। इस दौरान शिक्षकों की विभिन्न लंबित मांगों और समस्याओं पर विस्तार से चर्चा कर मांग पत्र सौंपा। संघ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा और महामंत्री रामदयाल मीणा ने शिक्षकों से जुड़े प्रमुख मुद्दे शिक्षा मंत्री के समक्ष रखे। मंत्री ने सभी मांगों को गंभीरता से सुनते हुए सकारात्मक कार्यवाही और जायज मांगों का शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षकों के हितों के प्रति संवेदनशील है। प्रतिनिधिमंडल में मुख्य महामंत्री उम्मेद सिंह डूडी, प्रदेश संरक्षक शिवराम शर्मा, संयुक्त महामंत्री राजेंद्र पारीक, प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश चंद्र जैन, मोहनलाल धाकड़, देवेंद्र सिंह राठौड़, मंजू डोरिया, राज सिंह, कोटा जिलाध्यक्ष हरिओम प्रजापति, जिला मंत्री राम सिंह मीणा, भीलवाड़ा जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुमार शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी शामिल थे। इससे पहले पदाधिकारियों ने शिक्षा मंत्री का सम्मान किया।