जोधपुर | मनोविकास स्पेशल टीचर ट्रेनिंग कॉलेज में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय सीआरई कार्यशाला का समापन हुआ। अंतिम दिन डॉ. चंद्रकला गोस्वामी, डॉ. महेंद्र कुमार, नेहा सोलंकी, डॉ. राजेश कंवर राठौड़ और हेमा गुलाटी ने दिव्यांग बच्चों के कौशल विकास, परिवार-केंद्रित सहयोग, सहायक तकनीक, डिजिटल उपकरण, मोबाइल एप्लीकेशन, एआई और समावेशी शिक्षा पर विचार रखे। मूल्यांकन प्रश्नावली में प्रथम नंदिनी परिहार, द्वितीय रेखा भाटी और तृतीय कैलाश मेघवाल को आकाशवाणी उद्घोषक गुलनाज खान ने सम्मानित किया। समापन पर प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. महेंद्र कुमार और कॉलेज टीम ने आभार जताया।