डिस्ट्रिक्ट क्लब में नवनिर्मित बॉक्स क्रिकेट एरिना में क्लब सदस्यों एवं उनके बच्चों के लिए आयोजित बॉक्स क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हुआ। प्रतियोगिता में कुल 12 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबले में रुथलेस किंग्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए किसान केसरी स्ट्राइकर को 22 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले के दौरान आतिशबाजी भी की गई। डिस्ट्रिक्ट क्लब सचिव पुनीत मुथा ने बताया कि क्लब के नवनिर्मित बॉक्स क्रिकेट एरिना में सदस्यों और उनके बच्चों के लिए प्रतियोगिता आयोजित करना एक अच्छी शुरुआत है। इसका उद्देश्य क्लब सदस्यों के बीच खेल भावना, आपसी मेलजोल और मनोरंजन को बढ़ावा देना है। रुथलेस किंग्स ने 22 रन से जीता फाइनल फाइनल मुकाबले में किसान केसरी स्ट्राइकर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए रुथलेस किंग्स ने निर्धारित 10 ओवर में 80 रन बनाए और किसान केसरी स्ट्राइकर के सामने 81 रन का लक्ष्य रखा। रुथलेस किंग्स की ओर से आदित्य अखावत ने 24 और विनय ने 22 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी किसान केसरी स्ट्राइकर की टीम निर्धारित ओवरों में 58 रन ही बना सकी। टीम की ओर से सौरभ ने 18 रन बनाए। इस तरह रुथलेस किंग्स ने 22 रन से मुकाबला जीतकर प्रतियोगिता की विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। खिलाड़ियों को मिले पुरस्कार प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर विशेष पुरस्कार दिए गए। फाइनल मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करने वाले आदित्य अखावत को मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं मुदित मेहता मैन ऑफ द टूर्नामेंट, विवेक मुंदड़ा बेस्ट बल्लेबाज और ग्रन्थ सोजतिया बेस्ट गेंदबाज रहे। सभी खिलाड़ियों को विशेष पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान किए गए। समापन समारोह में जिला कलेक्टर एवं डिस्ट्रिक्ट क्लब के पदेन अध्यक्ष रविन्द्र गोस्वामी, दिलीप परिहार, मूलचंद संखलेचा, प्रकाश संखलेचा और डॉ. महिपाल शर्मा उपस्थित रहे। सभी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने की पहल की सराहना की। इस अवसर पर क्लब के डायरेक्टर विवेक मेहता, लवकेश कोठारी, नितिन चोपड़ा, प्रशांत मुथा, राजेश पाटनेचा, शेर सिंह, विमल मुंदड़ा, ऋषि बोहरा, ऋषभ तलेसरा, हर्ष लोढ़ा, अंकित पारख, सुमित कवाड़ एवं प्रदीप सांड सहित अन्य सदस्यों का आयोजन में विशेष सहयोग रहा।