दीपावली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए रेलवे ने ट्रेनों में अतिरिक्त डिब्बे लगाने का निर्णय किया है। इसके तहत नवंबर महीने में 16 जोड़ी ट्रेनों में कुल 39 अतिरिक्त डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की जाएगी। इससे यात्रियों को अधिक बर्थ उपलब्ध होंगी और त्योहारों के दौरान आवागमन में सुविधा मिलेगी। यह व्यवस्था एक नवंबर से चरणबद्ध रूप से प्रभावी होगी। मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के अनुसार-त्योहारों के दौरान यात्रीभार को ध्यान में रखते हुए वातानुकूलित,स्लीपर और साधारण श्रेणी के डिब्बे बढ़ाए जा रहे हैं। संबंधित ट्रेनों में निर्धारित तिथियों के अनुसार यह व्यवस्था लागू रहेगी। इन ट्रेनों में बढ़ेंगे डिब्बे दिल्ली सराय-जोधपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला (12463/12464) : 1 थर्ड एसी, 1 शयनयान और 1 साधारण। श्रेणीवार 39 एक्सट्रा डिब्बे इन ट्रेनों में कुल 15 थर्ड एसी, 15 द्वितीय शयनयान, 8 साधारण और 1 फर्स्ट कम सेकंड एसी श्रेणी का डिब्बा बढ़ाया जाएगा। इससे त्योहारों के दौरान यात्रियों को आरक्षित और सामान्य श्रेणी में अधिक स्थान मिल सकेगा।