राजस्थान में देवदर्शन के 2 अनूठे कार्यक्रम शुरू होने वाले हैं। दोनों की खासियत अलग होंगी। पहले प्रोजेक्ट में विधानसभा के अंदर बैठे-बैठे ही वर्चुअली हेलीकॉप्टर की यात्रा करते हुए 10 से 20 बड़े मंदिरों की यात्रा की जा सकेगी। दर्शक ऐसा महसूस करेंगे जैसे वे हवाई यात्रा से चंद मिनटों में 10 मंदिर देखकर आ गए। दूसरे प्रोजेक्ट में देवस्थान विभाग 20 बड़े मंदिरों की आरती, श्रंगार के लाइन दर्शन की व्यवस्था करने जा रहे हैं। मंगला आरती से लेकर दर्शन के लाइव इंतजाम सरकार की तरफ से किए जाएंगे। इसे 8 करोड़ जनता कभी भी देख सकेंगी। दोनों प्रोजेक्ट सरकार के फिलहाल ड्रीम प्रोजेक्ट बने हुए हैं। इससे पहले स्पीकर वासुदेव देवनानी देव दर्शन यात्रा पर भी गए। बांसवाड़ा की त्रिपुरा सुंदरी से लेकर 13-14 शक्ति पीठ और बड़े देवालयों के दर्शन किए। ब्रह्मा मंदिर, मोती डूंगरी, गढ़ गणेश, खाटूश्यामजी की यात्रा बैठे-बैठे विधानसभा अनोखा प्रोजेक्ट शुरू करने जा रही है। इसमें एक कंपनी दर्शकों को देवालयों की वर्चुअल हवाई यात्रा कराएगी। उस चैंबर में घुसने पर यात्री को ऐसा लगेगा जैसे हेलीकाप्टर में वह चढ़ कर उड़ान भर रहा है और 10-10 सैकंड बाद 10 से अधिक प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन होते रहेंगे। पुष्कर के ब्रह्माजी मंदिर, जयपुर के गढ़ गणेश, मोती डूंगरी गणेश मंदिर, गोविंददेवजी, खाटूश्यामजी, सालासर बालाजी, मेहंदीपुर बालाजी, सावंरिया सेठ, पूंछरी का लोटा, रामसापीर रामदेवरा, सावरिया सेठ, श्रीनाथजी मंदिर, केलादेवी, सहित 20 बड़े मंदिरों के दर्शन होंगे। देवस्थान विभाग लाएगा लाइव दर्शन का प्रोग्राम: देवस्थान विभाग की तरफ से लाइव देव दर्शन का प्रोजेक्ट आने वाला है। इसको सीएम की अनुमति मिलने के बाद शुरू करेंगे। इसमें भी 20 बड़े मंदिरों के देव दर्शन लाइव होंगे।