झालावाड़| सामाजिक सरोकारों, जनसेवा और आकाशवाणी के माध्यम से जनजागरूकता फैलाने में उल्लेखनीय योगदान के लिए नरेंद्र कुमार दुबे व पुष्पलता दुबे दंपती को सामर्थ्य राजस्थान गौरव अवार्ड-2026 से सम्मानित किया गया। सामर्थ्य सेवा संस्थान झालावाड़ की ओर से आयोजित सातवें राष्ट्रीय सामर्थ्य ग्लोबल एक्सीलेंस एवं सामर्थ्य राजस्थान गौरव अवार्ड समारोह में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। समारोह झालावाड़ के मिस्टिन क्लब एंड रिसोर्ट स्थित शीश महल सभागार में हुआ। मुख्य अतिथि एसपी अमित कुमार बुढ़ानिया रहे, जबकि अध्यक्षता उप वन संरक्षक सागर पंवार ने की। पूर्व कॉलेज शिक्षा आयुक्त डॉ. ओमप्रकाश बैरवा और सुप्रीम कोर्ट के सीनियर काउंसलर डॉ. एपी सिंह अति विशिष्ट अतिथि रहे। संस्थान के संस्थापक एवं चेयरमैन डॉ. रामजी लाल चंद्रवाल के निर्देशन में हुए समारोह में उत्कृष्ट कार्य वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।