राजस्थान क्रिकेट संघ की अंडर-14 स्टेट चैंपियनशिप के लिए डूंगरपुर जिले की टीम का चयन ट्रायल 5 नवंबर को होगा। जिला क्रिकेट संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र उपाध्याय ने बताया कि ट्रायल गुरुवार को दोपहर 2 बजे के.के. फार्महाउस, उदयपुर रोड, आसपुर में होगा। संघ सचिव सुशील जैन ने बताया कि ट्रायल में वही खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे, जिनका जन्म 1 सितंबर 2012 से 31 अगस्त 2014 के बीच हुआ हो। खिलाड़ी का डूंगरपुर जिले का मूल निवासी होना भी जरूरी है। खिलाड़ियों को माता-पिता के आधार कार्ड, अपना आधार कार्ड, पिछले तीन साल की मार्कशीट, मूल निवास प्रमाण पत्र और जन्म प्रमाण पत्र साथ लाना होगा। जिला क्रिकेट संघ ने इच्छुक खिलाड़ियों से तय समय पर सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ पहुंचने और चयन प्रक्रिया में हिस्सा लेने की अपील की है।