मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार को डूंगरपुर दौरे पर रहेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार वे दोपहर 2:30 बजे विराट गांव पहुंचेंगे और अंधेरी माता मंदिर में दर्शन करेंगे। वे प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री बरबोदनिया जाएंगे। वे केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के निजी सचिव शैलेश शर्मा के घर पहुंचेंगे। यहां वे शैलेश शर्मा की मां के निधन पर परिवार के प्रति संवेदना जताएंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री जयपुर के लिए रवाना होंगे। दौरे को लेकर संबंधित इलाकों में तैयारियां की जा रही हैं।