जयपुर शहर के अलग-अलग इलाकों से लोग दैनिक भास्कर के ‘भास्कर समाधान’ पर सफाई और स्ट्रीट लाइट से जुड़ी समस्याएं पोस्ट कर रहे हैं। कहीं सफाई अभियान के बाद भी गलियों में कचरा फैला हुआ है तो कहीं सड़क किनारे कचरे के ढेर लगे होने से गोवंश के स्वास्थ्य पर खतरा बना हुआ है। वहीं, स्ट्रीट लाइट से जुड़ी दो समस्याओं का समाधान होने से लोगों को राहत मिली है। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली... पार्षद प्रतिभा शर्मा बनीं आज की 'पब्लिक की स्टार' करतारपुरा स्थित महावीर कॉलोनी से राजेश भारद्वाज ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि कॉलोनी में पिछले तीन-चार दिनों से स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी है। इसके कारण रात के समय अंधेरा रहने से स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। समस्या सामने आने के बाद वार्ड पार्षद प्रतिभा शर्मा ने पहल करते हुए समस्या का समाधान करवाया और बंद स्ट्रीट लाइट चालू करवाई। इससे कॉलोनी में फिर से रोशनी हुई और लोगों को राहत मिली। दुर्गा विहार में बंद स्ट्रीट लाइट की समस्या हुई हल दुर्गा विहार-डी, वार्ड नंबर 13 से सुरेंद्र ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट बंद होने से रात के समय अंधेरा रहता है। इससे स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समस्या सामने आने के बाद संबंधित विभाग ने कार्रवाई करते हुए स्ट्रीट लाइट चालू करवा दी। पोस्ट पर शिकायतकर्ता सुरेंद्र ने समाधान होने की पुष्टि की। इससे क्षेत्र के लोगों को राहत मिली। अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान की जरूरत है... सफाई अभियान के अगले ही दिन गलियों में फैला कचरा जौहरी बाजार स्थित घी वालों का रास्ता क्षेत्र से एक जागरूक नागरिक ने समस्या पोस्ट कर बताया कि 31 अक्टूबर की रात को सफाई अभियान चलाया गया था, लेकिन 1 नवंबर को पूरी गली में फिर से कचरा फैला हुआ मिला। पिछले एक सप्ताह से क्षेत्र में नियमित सफाई नहीं हुई है। जगह-जगह कचरा और गंदगी जमा होने से स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है। उन्होंने नगर निगम से नियमित सफाई करवाने की मांग की है। सड़क किनारे कचरे के ढेर, प्लास्टिक खा रही गायें कमला नेहरू नगर रोड स्थित वर्धमान रेजिडेंसी, कान्हा विहार और केशुपुरा क्षेत्र से विशाल ने समस्या पोस्ट कर बताया कि सड़कों के किनारे जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हुए हैं। कचरे में गायें प्लास्टिक खा रही हैं, जिससे उनके स्वास्थ्य पर खतरा बना हुआ है। वहीं, क्षेत्र में गंदगी के कारण स्थानीय लोगों को भी परेशानी हो रही है। उन्होंने नगर निगम से कचरा उठवाने और नियमित सफाई करवाने की मांग की है। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। ‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1. वार्ड पार्षद प्रतिभा शर्मा बनीं 'पब्लिक की स्टार':जयपुरिया अस्पताल के पास जमा कचरे की समस्या से राहत 2. पार्षद सुमन बनीं 'पब्लिक की स्टार':गिरधर मार्ग पर टूटी पाइपलाइन की समस्या से राहत 3. जेईएन पिंकी मीणा बनीं 'स्टार ऑफिसर:वार्ड 36 में डेढ़ महीने बाद शुरू हुआ अधूरी सड़क का काम 4. धोद रोड में स्ट्रीट लाइट की समस्या हुई दूर:वार्ड 13 में नाली की सफाई नहीं, कचरा गाड़ी भी नहीं आती 5. सांवली सर्किल पर टूटी सड़क की समस्या हुई दूर:किसान कॉलोनी में वाटर बॉक्स की लाइन ठीक करवाई 6. सांवली सर्किल पर सड़क के गड्ढों की समस्या हुई दूर:तेवीपुरा तिराहे पर 3 महीने से नहीं हुई सफाई 7. ‘भास्कर समाधान’ बना जनमंच:चोक नालियां, ओवरफ्लो चैम्बर, टूटी सड़कें, त्योहारी सीजन में भी सुधार नहीं 8.राम नगर में 5 महीने बाद स्ट्रीट लाइट हुई चालू:सड़क, नाली, सीवरेज और सफाई से जुड़ी समस्याएं पहुंची प्रशासन तक 9. सूरजपोल गेट पर जमा कचरा हुआ साफ:टूटी सड़क, खराब स्ट्रीट लाइट और नाली की सफाई नहीं होने की समस्याएं सामने आईं 10.जेईएन हरिराम बने आज के 'स्टार ऑफिसर':स्ट्रीट लाइट, कचरा, पाइपलाइन लीकेज और पेयजल आपूर्ति की समस्याएं सामने आईं