जिले में तीसरे चरण के दौरान धौलपुर, बाड़ी और सैंपऊ की तीन पंचायत समिति सदस्यों और जिला परिषद सदस्यों का चुनाव आज होगा। मतदान सुबह 7 से शाम 6 बजे तक होगा। मतदान को लेकर तीनों समितियों में 426 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। इस चुनावी रण में 302 प्रत्याशी मैदान में और 4 लाख 12 हजार 987 मतदाता इनके भाग्य का फैसला करेंगे। पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों को लेकर जिले भर में हाईअलर्ट है। मंगलवार को जिले की तीन पंचायत समितियों में समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य बनाने को वोट डाले जाएंगे। वहीं 5 नवम्बर को पंच और सरपंचों का चुनाव होगा। चुनावों को लेकर पुलिस पार्टियां भी अलर्ट मोड पर हैं और शांतिपूर्ण और पारदर्शी चुनाव कराने को लेकर इन तीन क्षेत्रों के 426 मतदान केन्द्रों पर 2020 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। चौथे चरण के दौरान शेष तीन पंचायतों राजाखेड़ा, सरमथुरा और बसेड़ी के होने वाले चुनावों को लेकर नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। वहीं संभावित प्रत्याशी भी सघन जनसंपर्क में जुट चुके हैं और मतदाताओं का मान मनोवल कर रहे हैं। धौलपुर| पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत राज्य निर्वाचन आयोग राजस्थान द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिले में तृतीय एवं चतुर्थ चरण में जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, पंच, सरपंच एवं उपसरपंच पदों के लिए निर्वाचन किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि तृतीय चरण के अंतर्गत पंचायत समिति धौलपुर, बाड़ी एवं सैंपऊ में मतदान दल 2 नवम्बर को रवाना होकर 6 नवम्बर तक मतदान केन्द्रों पर निर्वाचन संबंधी कार्य होगा। इसी प्रकार चतुर्थ चरण के अंतर्गत पंचायत समिति राजाखेड़ा, बसेड़ी एवं सरमथुरा में मतदान दल 13 नवम्बर से रवाना होकर 17 नवम्बर तक मतदान केन्द्रों पर निर्वाचन कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया के सुचारू एवं व्यवस्थित संचालन तथा मतदान केन्द्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिन विद्यालय भवनों में मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं। उनमें तृतीय चरण के दौरान 4 एवं 6 नवम्बर को तथा चतुर्थ चरण के दौरान 13 नवम्बर एवं 17 नवम्बर को विद्यार्थियों के लिए अवकाश रहेगा। धौलपुर| पंचायत राज संस्थाओं के चुनाव के चौथे चरण को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशी गांव-गांव पहुंचकर मतदाताओं से संपर्क साधने और अपने पक्ष में समर्थन जुटाने में लगे हैं। प्रत्याशी घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात कर रहे हैं और विकास कार्यों के वादे कर रहे हैं। तीसरे चरण में आज यहां होंगे मतदान : पं समिति ग्राम पं. वार्ड मतदाता प्रत्याशी धौलपुर 39 421 1,33,0123 86 बाड़ी 44 456 1,39,119 111 सैंपऊ 43 443 1,40,745 105 चौथे चरण में यहां मतदान...... पं समिति ग्राम पं. वार्ड मतदाता बसेड़ी 29 289 92,266 राजाखेड़ा 46 417 1,33,403 सरमथुरा 24 214 64,512