चांधन क्षेत्र में विद्युत तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते गुरुवार को बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विद्युत विभाग के अनुसार 220 केवी चांधन जीएसएस में 132 केवी लाइन से जुड़े तकनीकी कार्य किए जाएंगे। इसके लिए 132 केवी चांधन जीएसएस की मुख्य बस का शटडाउन लिया जाएगा। शेड्यूल के मुताबिक गुरुवार को सुबह 9 से 10 बजे तक तथा शाम 4 से 5 बजे तक मुख्य बस का शटडाउन रहेगा। इस दौरान 132 केवी चांधन से जुड़े जीएसएस क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी।