यूरोप में गुरुवार को कम से कम 7 विमानों को बम से उड़ाने की धमकियां मिलीं है। इनमें फिनलैंड, इटली, फ्रांस, चेक गणराज्य और बुल्गारिया के विमान शामिल हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने कई फ्लाइट्स का रास्ता बदलवाया, जबकि कुछ विमानों को फाइटर जेट की निगरानी में उतारा गया। आयरलैंड से इटली जा रही एक फ्लाइट को फ्रांस के सैन्य एयरबेस पर उतारना पड़ा। विमान में सवार सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित हैं। यूरोपीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुरुवार को मिली धमकियों के कारण कई एयरपोर्ट पर हवाई यातायात भी प्रभावित हुआ। रोम के फ्यूमिचिनो एयरपोर्ट से कुछ समय तक कोई विमान रवाना नहीं हुआ। हालांकि, अब तक इन धमकियों के पीछे किसी संगठन का नाम सामने नहीं आया है। खबर अपडेट हो रही है…