जिले में पंचायतीराज चुनाव 2026 के तहत जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव ईवीएम से कराए जाएंगे। इसके लिए पंचायत समितिवार एवं मतदान केंद्रवार मशीनों का आवंटन किया जाना है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर अनुपमा जोरवाल ने बताया कि आयोग के ई सूची पोर्टल के जरिए गुरुवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में ईवीएम का प्रथम रैंडमाइजेशन सुबह 10 बजे तथा द्वितीय रैंडमाइजेशन शाम 4 बजे संपन्न होगा।