भास्कर न्यूज | खानपुर जन चेतना मंडल के तत्वावधान में चल रही दो दिवसीय ग्रामीण ओपन कबड्डी प्रतियोगिता में दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले हुए। संयोजक मनोज गुर्जर ने बताया कि हाड़ौती क्षेत्र की 40 टीमों ने प्रतियोगिता में रजिस्ट्रेशन कराया है। दूसरे दिन दोपहर तक 16 टीमों के बीच मुकाबले हो चुके थे। इस दौरान खानपुर की टीम ने मोईकलां की टीम को पराजित किया। मैच से पहले अध्यक्ष मनोज गुर्जर, पूर्व उप सरपंच रिंकू गुर्जर, समाजसेवी राजेंद्र मेहर और कमांडर धनराज मेघवाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। विजेता टीम को बिरधीलाल मेहर व पुष्पेंद्र सिंह ने पारितोषिक देकर सम्मानित किया। वहीं दूसरी टीम को देवेंद्र गुर्जर और नरेश राठौर ने सम्मानित किया। प्रतियोगिता में हिमांशु सक्सेना, गौतम महोलिया, राजेंद्र मेहर, गिरीश पारीक, सुदर्शन मोदी, ओंकारलाल पार्थ, शेख इरफान और शंभूदयाल मीणा सहित शारीरिक शिक्षकों ने योगदान दिया। संयोजक अक्षय फागना, धर्मेंद्र सुमन सहित समिति सदस्यों ने प्रतियोगिता की रूपरेखा तैयार की। प्रतियोगिता में खेल प्रेमियों ने भाग लेकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।