सीकर शहर के अलग-अलग इलाकों में लोग सफाई, स्ट्रीट लाइट और पेयजल से जुड़ी समस्याओं से परेशान हैं। कहीं महीनों से नालियों की सफाई नहीं हुई है तो कहीं सरकारी आवास कॉलोनी में स्ट्रीट लाइट नहीं होने से अंधेरा रहता है। वहीं, स्कूल के पास जमा कचरे की समस्या का समाधान होने से लोगों को राहत मिली है। आठ महीने से पानी की सप्लाई नहीं होने की समस्या भी दूर हुई है। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली... जेईएन मोनिका बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर' शिवसिंहपुरा स्थित माधव विहार कॉलोनी से राजेंद्र ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र में पिछले आठ महीने से पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। इससे कॉलोनी के लोगों को पेयजल के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने पानी की सप्लाई नियमित करवाने की मांग की थी। समस्या सामने आने के बाद जेईएन मोनिका ने मामले में कार्रवाई करवाकर पानी की समस्या का समाधान कराया। इससे कॉलोनी के लोगों को राहत मिली। फतेहपुर रोड पर स्कूल के पास जमा कचरे का ढेर हटाया गांधी नगर स्थित फतेहपुर रोड से अमित कुमार ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि मारू स्कूल के पास कचरे का ढेर जमा है। यहां से रोजाना स्कूल के बच्चे गुजरते हैं। कचरा जमा होने से बच्चों और स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही थी। समस्या सामने आने के बाद संबंधित विभाग ने कचरा हटवाकर सफाई करवा दी। इससे लोगों को राहत मिली। अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान की जरूरत है... बिसयतियन मौहल्ले में महीनों से गंदगी से भरी नालियां, सफाई नहीं सिल्वर जुबली रोड स्थित बिसयतियन मौहल्ले से दीपक शर्मा ने समस्या पोस्ट कर बताया कि क्षेत्र की नालियां पिछले दो-तीन महीने से गंदगी से भरी हुई हैं। लंबे समय से सफाई नहीं होने के कारण नालियों में गंदगी जमा है। इससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने संबंधित विभाग से नालियों की नियमित सफाई करवाने की मांग की है। सरकारी आवास कॉलोनी में स्ट्रीट लाइट नहीं, अंधेरे में चोरी का डर राधाकिशनपुरा से राधारमण वर्मा ने समस्या पोस्ट कर बताया कि सरकारी आवास कॉलोनी की गलियों में स्ट्रीट लाइट नहीं लगी हुई हैं। इसके कारण रात के समय पूरी कॉलोनी में अंधेरा रहता है। उन्होंने बताया कि अंधेरे के कारण कॉलोनी में चोरी की घटनाएं भी बढ़ गई हैं। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से गलियों में स्ट्रीट लाइट लगवाने की मांग की है। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। ‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1. एईएन विकास मिश्रा बने आज के 'स्टार ऑफिसर':चंदनपुरा के वार्ड 36 में सड़क मरम्मत का काम हुआ पूरा 2. जेईएन हरिराम बने आज के 'स्टार ऑफिसर':नाथी देवी सिकारिया कॉलोनी में सड़क निर्माण से मिली राहत 3. एईएन अमित स्वामी बने 'स्टार ऑफिसर':कहीं जलभराव तो कहीं सालभर से सड़क बनने का इंतजार 4. जेईएन पिंकी मीणा बनीं 'स्टार ऑफिसर:वार्ड 36 में डेढ़ महीने बाद शुरू हुआ अधूरी सड़क का काम 5. धोद रोड में स्ट्रीट लाइट की समस्या हुई दूर:वार्ड 13 में नाली की सफाई नहीं, कचरा गाड़ी भी नहीं आती 6. सांवली सर्किल पर टूटी सड़क की समस्या हुई दूर:किसान कॉलोनी में वाटर बॉक्स की लाइन ठीक करवाई 7. सांवली सर्किल पर सड़क के गड्ढों की समस्या हुई दूर:तेवीपुरा तिराहे पर 3 महीने से नहीं हुई सफाई 8. ‘भास्कर समाधान’ बना जनमंच:चोक नालियां, ओवरफ्लो चैम्बर, टूटी सड़कें, त्योहारी सीजन में भी सुधार नहीं 9.राम नगर में 5 महीने बाद स्ट्रीट लाइट हुई चालू:सड़क, नाली, सीवरेज और सफाई से जुड़ी समस्याएं पहुंची प्रशासन तक 10. सूरजपोल गेट पर जमा कचरा हुआ साफ:टूटी सड़क, खराब स्ट्रीट लाइट और नाली की सफाई नहीं होने की समस्याएं सामने आईं