धौलपुर| अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद धौलपुर नगर द्वारा कन्या महाविद्यालय में सत्र 2026-27 के लिए महाविद्यालय इकाई की घोषणा की गई। इस अवसर पर नवीन कार्यकारिणी का गठन कर छात्र-छात्राओं को विभिन्न दायित्व सौंपे गए। घोषणा के अनुसार महाविद्यालय इकाई अध्यक्ष मानसी बघेला एवं इकाई सचिव उन्नति परिहार को बनाया गया। उपाध्यक्ष तनिष्का, सोनाली एवं खुशबू सहसचिव करिश्मा बघेला एवं कीर्ति शर्मा नियुक्त किए गए। इसी क्रम में एसएफडी संयोजक संगम, सहसंयोजक खुशी सोनिया कंचन, संयोजक राखी, सह संयोजक जैस्मीन, शिवानी कुमारी, सदस्य पल्लवी चौहान, वैष्णवी, कीर्ति खेलो भारत संयोजक दिव्या सिकरवार सह संयोजक पायल, टोली सदस्य शीतल, आशा मुस्कान एवं लक्ष्मी टोली सदस्य तन्नू सिकरवार को दायित्व सौंपा गया।