भीलवाड़ा | नि:संतानता से जूझ रहे दंपतियों के लिए अहमदाबाद के सनफ्लावर हॉस्पिटल की ओर से 18 अप्रैल शनिवार को भीलवाड़ा में निःशुल्क परामर्श शिविर होगा। शिविर लव गार्डन रोड स्थित दिवाकर चेस्ट एवं मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा। शिविर में डॉक्टर आर. जी. पटेल की टीम दंपतियों की जांच करेगी। प्रवक्ता के अनुसार, सनफ्लावर हॉस्पिटल की छह शाखाएं अहमदाबाद, गांधीनगर, नरोड़ा, ईडर और सूरत में संचालित हैं। प्रवक्ता ने दावा किया कि विश्व स्तरीय पुरुष और महिला बांझपन निवारण तकनीकों से अब तक 70 से अधिक देशों के दंपतियों के परिवारों में खुशियां लौटी हैं।