बांसवाड़ा में NH-56 पुराना बस स्टैंड घाटोल के समीप बीती रात साढ़े 3 बजे फ्लावर्स डेकोरेशन और दूध डेयरी की दुकान में आग लग गई। आग की लपटों और दुकानों में हो रहे धमाकों की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। बाहर निकले तो आग लगी देखी लाखों का सामान जलकर खाक दुकान मालिक मांगीलाल भोई ने बताया कि हादसे में मकान को पहुंचे नुकसान के साथ-साथ दोनों दुकानों में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया है। फिलहाल आग लगने के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।