जयपुर | अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत बढ़ने मद्देनजर गुरुवार को जयपुर सर्राफा बाजार में सोना स्टैंडर्ड तथा 22 कैरेट जेवराती सोना 400 रुपए प्रति दस ग्राम चढ़ गया। चांदी में 1,000 रुपए प्रति किलोग्राम की तेजी रही। दूसरी तरफ, अमेरिकी वायदा एक्सचेंज कॉमेक्स में जून डिलीवरी सोना 5.10 डॉलर बढ़कर 4,828.70 डॉलर तथा मई डिलीवरी 0.563 डॉलर की गिरावट से 79.065 डॉलर प्रति आउंस पर ट्रेड कर रही थी। बीकानेर के भाव : स्थानीय सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना-चांदी के भाव में तेजी आई। सोना जेवराती (10 ग्राम) 145500 व सोना बिठुर (10 ग्राम) 154700 रहा। चांदी 999 (किलो) 252000 रुपए किलो बिकी। इसमें 3 प्रतिशत जीएसटी अलग से लगती है।