गुढ़ागौड़जी पंचायत समिति चुनावों को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न करवाने के लिए गुढ़ा पुलिस ने कमर कस ली है। इसी कड़ी में सीआई के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पैदल मार्च कर कानून-व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस टीम ने गुड़ा, गुड़ा ढहर, नेवरी, ककराना, मैनपुरा, गढ़ला कला, भाटीवाड़, केड़, छावसरी, बड़ागांव, सीथल, खींवासर, सोंथली, टीटनवाड़, भोड़की, गुढ़ागौड़जी, गुढ़ा बावनी, पोसाना और रघुनाथपुरा सहित आसपास के गांवों में पैदल मार्च किया। इस दौरान पुलिस ने आमजन को शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने और चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था का पालन करने का संदेश दिया। पैदल मार्च के जरिए पुलिस ने अपनी सक्रियता का प्रदर्शन करते हुए असामाजिक तत्वों को भी कानून व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया। पुलिस का उद्देश्य पंचायत चुनावों के दौरान भयमुक्त वातावरण तैयार करना तथा मतदाताओं में सुरक्षा का विश्वास कायम करना है।