चाणोद | चाणोद पंचायत में नवनिर्वाचित सरपंच गुमान कंवर ने रविवार को कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने महंत हरीपुरी हेमशाही मठ कवला से आशीर्वाद लिया। वीडीओ उम्मेदाराम की मौजूदगी में गुमान कंवर पंचायत कार्यालय पहुंचीं। कार्यभार संभाला। पंचायत कार्यालय में ग्रामीणों ने नवनिर्वाचित सरपंच का स्वागत किया। उप-सरपंच नरेश कुमार मीणा, वार्ड पंच सीमा व्यास, प्रकाश कंवर, नेनाराम मीणा, इरफान मोहम्मद, सोनाराम, विमला, सभी वार्ड पंच, ग्राम रोजगार सहायक प्रेमाराम चौधरी, अभिजीत सिंह भायल, नरेंद्र कुमार, पूर्व सरपंच जरावी देवी, पूर्व सरपंच करण सिंह मेड़तिया, लापोद सरपंच पन्नालाल भार्गव, बड़गांवडा सरपंच सुरेश कुमार मीणा, साकदड़ा सरपंच सवाई सिंह जोधा आदि मौजूद रहे।