जगपुरा. हाड़ौती क्लब कोटा की ओर से राजनगर में पौधरोपण किया गया। क्लब अध्यक्ष प्रकाश जैन दीपपुरा ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पौधरोपण किया गया। क्लब सदस्यों ने रोपे पौधों की नियमित देखभाल करने की जिम्मेदारी ली। सचिव मांगीलाल नागर, कोषाध्यक्ष राजेश प्रजापति, उपाध्यक्ष योगेश सुमन, समाजसेवी अमन मीणा, समीर शर्मा, प्रोजेक्ट सुपरवाइजर बनवारी नागर, अनिल शर्मा, अजय शर्मा, एडवोकेट आर.पी. मीणा सहित क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।