हनुमानगढ़ जिले में दीपावली पर अस्थाई पटाखा दुकानें लगाने के लाइसेंस के लिए 573 आवेदन मिले हैं। आवेदन का आखिरी तारीख सोमवार था। इन आवेदनों के आधार पर 4 नवंबर को लॉटरी निकाली जाएगी। एसडीएम कार्यालय के एलडीसी रविंद्र ने बताया कि हनुमानगढ़ जंक्शन से 247 और टाउन से 299 आवेदन मिले हैं। पक्कासारणा से 16, डबली से 7, रोडांवाली से 3 और धोलीपाल से 1 आवेदन आया है। लॉटरी टाउन स्थित नगर परिषद कार्यालय परिसर में होगी। इसके जरिए अस्थाई पटाखा दुकानों के लाइसेंस दिए जाएंगे। हनुमानगढ़ जंक्शन में कन्या स्कूल के पास और टाउन में चिल्ड्रन स्कूल और हिसारिया हॉस्पिटल के पास दुकानें लगाने के लिए जगह तय की गई है। प्रस्तावित व्यवस्था के मुताबिक, जंक्शन में 180 और टाउन में 235 दुकानें लगाई जाएंगी।