हनुमानगढ़ जिले की 6 पंचायत समितियों की 205 ग्राम पंचायतों में तीसरे चरण के तहत 5 नवंबर को मतदान होगा। इन पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच के चुनाव होंगे। चुनाव भादरा, हनुमानगढ़ जंक्शन, नोहर, पल्लू, पीलीबंगा और 8 BHD (राजपुरा) पंचायत समितियों में होंगे। इनमें जिला परिषद सदस्य के लिए 3 नवंबर और पंच-सरपंच के लिए 5 नवंबर को मतदान होगा। दैनिक भास्कर डिजिटल टीम ने गांवों में लोगों और जनप्रतिनिधियों से बात कर सरपंच पद के संभावित दावेदारों के नाम जुटाए हैं। देखें सरपंच पद के संभावित दावेदारों की लिस्ट...